ज़्यादातर लड़कियां अपने जीवन में अक्सर यह गलतियां करती हैं

girls mistakes

आपको क्या लगता है ज़्यादातर लड़कियां अपने जीवन में कौनसी गलतियां करती हैं जिनका उन्हें बाद में पछतावा होता है?

अपना टाइम फालतू की ,बेकार की बातों में बरबाद करना।

2.हर वक़्त अपने पहनावे के बारे में सोचना ,और उसे सुधारने में लगे रहना,,

3.हमेशा यही सोचना की लोग मेरे बारे में क्या राय रखते हैं,या क्या सोचते हैं।

4.हमेशा गुमान में रहना (बहुत सी लड़कियों में होता है)की लोग ही आकर उनसे बात करेगे(पर ऐसा जरूरी नहीं कि लोग इतने अच्छे हो)।

  1. दूसरों की मदद न करना,इसमें कोई बुरा न माने ,बहुत ही कम लड़कियां मुझे दिखती है जो किसी की मदद के लिए आगे आए,जैसे किसी बुजुर्ग को सड़क पार कराना,बस में अधिक उम्र वालों को सीट देना।

6.बहुत ज्यादा पढ़ना,कुछ लड़कियां बहुत ज्यादा पढ़ती है और अपनी सेहत की कीमत चुकाकर पढ़ती है।इतना नहीं पढ़ना चाहिए!

7.अधिक अंक लाने की फ़िक्र या कोशिश में लगे रहना,बाद में उन्हें पता चलता है कि अधिक अंक मायने नहीं रखते।

8.बहुत कम पढ़ना य फिजूल घूमना ,कीमती समय बरबाद करना,ये भी गलत है।

9.किसी एक से ही चिपक जाना,उसे ही रहनुमा मानना।उससे इतना लगाव की वो भी परेशान हो जाए।

10.खेल में रुचि न लेना या खेलने से डरना,अधिकतर लड़कियों को खेल शब्द से ही डर लगता है,पर खेलना बहुत जरूरी है।

11.बस पास पास देखना और दूर की न सोचना।ये भी बहुत बड़ी गलती होती है कि कई बार चिंदी खुशियों के लिए अपना भविष्य ही बरबाद कर लिया।

12.सजने , संवरने ,मेकअप, सृंगार आदि में समय लगाना।मुझे आजतक जो कोई लड़की आकर्षित लगी है तो फिर उसके बाद वह सजी धजी हो या ना हो मुझे कोई भी फर्क या कमी उसकी खूबसूरती में नहीं दिखी।यह बहुत ग़लत धारणा है कि पुरुष को सजी धजी औरते या लड़की अधिक पसंद होती है।बल्कि सच तो ये है कि औरतें या लड़कियां ही खुद को मेकअप या सज्जे हुए रूप में देखना चाहती है।पुरुष केवल उनके दिल को रखने के लिए ये झूठ बोलते हैं कि सजना संवरने से खूबसूरती बढ़ी है।इसलिए अगर आपको मेकअप आदि का शौक है तो इसे पुरुषों को रिझाने के लिए मत करिए ,क्यूंकि मेकअप से पुरुषों को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता।

अगर पुरुषों को मेकअप और श्रंगार से फर्क पड़ता या पसंद होता तो पुरुष खुद का भी मेकअप करते,इतनी अक्ल है ही उनमें।

13.ये सोचना कि शादी से पहले भाई और पिताजी ,व शादी के बाद पति,अपनी नैया पार।अगर सचमुच कोई लड़की ये सोच के बैठी है तो फिर भीड़ में से एक है और उसकी अलग पहचान नहीं बन पाएगी।मतलब कि आत्मनिर्भर न बनना,एक बहुत बड़ी कमी या गलती है

14.दिखावा करना,वो भी हर चीज में ।और ज्यादातर अनजान लडको से बात करते हुए।बहुत सी लड़कियों को देखा कि बात करते हुए उनका लहजा ही बदल जाता है और वे अपने असली स्वभाव को छुपा लेती है।पर असल में वो असली स्वभाव छुपता नहीं है।अगर आप अपना स्वभाव ही लोगों से छुपा रहें हैं तो आप कैसे ये उम्मीद कर रहे है कि आपको आपके ही स्वभाव वाला बंदा मिलेगा!

15.गाड़ी न चलाना,लड़कियों को गाड़ी चलाना आना चाहिए अगर उपलब्ध है तो।

16.जल्दी शादी कर लेना या देर में शादी करना।दोनों के अपने अपने नुकसान है।

17.खयाली तोते उड़ाना।

18.अपना मन पसंद काम न करना,दूसरों के कहने पर चलना।किसी ने कहा कि शादी करो, किसी ने कहा नौकरी करो,आप वो करो जो आपने खुद से कहा।नहीं तो दूसरे तो उड़ लेंगे आपका मजाक उड़ा के।

कुछ लड़कियां यह गलती करती हैं जिसे नहीं करना चाहिए

मेरी दोस्त का कॉलेज के पहले साल एक बॉयफ्रेंड बन गया था। उन दोनों का रिश्ता लगभग 3 साल चला और उस दौरान उन दोनों के बीच शारीरिक संभंध भी बने। उसने कई बार अपने बॉयफ्रेंड के जिद करने पर उससे अपनी नग्न तस्वीरे भेजी जो उसे लगता था की वो देख क़र डिलीट क़र देगा। पर ऐसा नहीं हुआ।

और ज़ब 3 साल बाद उनके रिश्ते मे मन-मुटाव आने लगे तो उसने वो तस्वीरे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। उसने कई महीनों तक मेरी दोस्त को परेशान करा पर फिर उसने हिम्मत करके अपने घरवालों को ये बात बता दी और मेरी दोस्त के पिताजी ने मामले संभाल लिया।

मेरी अपनी सभी बहनो से गुजारिश हैं की चाहे आपका रिश्ता कितना भी पुराना और मजबूत क्यों ना हों पर कभी भी कितना भी कहा जाए पर अपनी ऐसी तस्वीरे ना भेजे क्योंकि आप नहीं जानती कब परिस्तिथि बदल जाये और आप मुसीबत मे पड़ जाए।

समझदार बने इन बातों से बचें

  1. बचपन मे हुए योन शोषण के बारें मे माता पिता को नहीं बताना।
  2. बॉयफ्रेंड की ज़िद पे उसको नग्न अवस्था वाली तस्वीरे भेजना।
  3. प्यार के खातिर घरवालों का अपमान करना या उनसे दूर हो जाना।
  4. अपने करियर का त्याग करना पति या प्रेमी के लिए।
  5. ज़िन्दगी मे कोई लक्ष्य ना होना सिवाय शादी करने के।
  6. अच्छे लड़के को उसके दिखने या पैसो के लिए ठुकरा देना।
  7. कम उम्र मे शादी कर लेना और अपनी इच्छाओ को मार डालना।
Back To Top