Small Business Ideas in Hindi

वैसे तो यदि आप Business करने की सोच रहे होंगे | तो आपके दिमाग में ही एक नहीं, बल्कि अनेको Small Business Idea आते होंगे | और दिमाग से गायब हो जाते होंगे | अगर ऐसा होता है, तो इसका मतलब अब तक आपने हमारी Small Business Ideas in Hindi वाली लिस्ट देखी नहीं | यह जो List हमने Hindi में प्रस्तुत की है | इसमें से कोई भी एक Business अपनी रूचि मुताबिक अपने लिए चुन लीजिये | और आगे की जानकारी और प्रशिक्षण सिर्फ उसी Business के लिए अर्जित कीजिये, जो आपने Select किया हो |

Ice Cream Banane ka Business

इस बिज़नेस को करने से पहले एक विश्लेषण अवश्य कीजिये | वह है, क्या आप ऐसी जगह रहते हैं, जहाँ बच्चों की संख्या अधिक है? | यदि जवाब हाँ है, तो आपको यह ice cream बनाने का business कर लेना चाहिए | क्योकि इस business में आपके मुख्य ग्राहक के रूप में बच्चे ही होंगे | आपने भी महसूस किया होगा, जब बच्चे ice cream खाने की जिद करते हैं | तो यह एक जिद ऐसी होती है, जो हर माँ बाप को पूरी करनी ही पड़ती है | क्योकि आइस क्रीम खाये बिना बच्चे कोई भी बात सुनने को राजी ही नहीं होते | खैर आपको क्या करना है, आपको तो हमारे इस Small Business Idea को अपनाकर, बच्चों की जिद को ही अपने Business में परिवर्तित करना है |

Cloth me kadai Badge ka Business

आकर्षक कपडे पहनना किसको अच्छा नहीं लगता, हर कोई चाहता है की वो आकर्षक कपडे पहनकर आकर्षक दिखे | लेकिन जहाँ पर महिलाओं के पहनावे की बात हो रही हो, सिर्फ आकर्षक कपडा, कपड़ो को आकर्षक नहीं बनाता | उन्हें आकर्षक बनाती है, उस कपडे में की गई कढ़ाई और बेजिंग | इसलिए कपड़ो में कढ़ाई और बैज के काम को भी आप अपने Small Business Idea का हिस्सा बना सकते हैं | लोग या कपडे व्यवसाय से जुडी कंपनियां यह काम देने खुद आपके पास आएँगी | या आप Market में खुद भी अपने ग्राहक ढूंढ सकते हैं |

Pop Corn Banane Ka business

वैसे तो इस small business idea को कोई भी कर सकता है | लेकिन यदि आप ग्रामीण इलाके से सम्बंधित हैं | तो आप यह Business कर सकते हैं, और Pop Corn बनाकर, उसकी पैकेजिंग विधि जानकर, बनाए हुए पॉपकॉर्न को पैकेजिंग के माध्यम से शहरो की तरफ भेज सकते हैं | चूँकि Pop Corn अधिकतर तौर पर मक्के से बनाया जाता है | और मक्के की खेती ग्रामीण भारत में ही की जाती है | इसलिए ग्रामीण इलाको में आपको पॉप कॉर्न बनाने के लिए Raw Material सस्ते दामों में मिल सकता है |

Paper Plates and Cup making business

कागज़ से निर्मित कप प्लेट्स का उपयोग, सिर्फ रोड साइड ढाबों, चाय की दुकानों इत्यादि में नहीं होता | बल्कि इसका उपयोग विभिन्न आयोजनों में होने के अलावा, बड़ी बड़ी कम्पनियो में भी होता है | इसलिए इस Small Business idea से Kamai करने के लिए, एक बहुत बड़ा क्षेत्र आपकी राह देख रहा है |

Rajai Gadde Takiye banane Ka Kaam

रज़ाई, गद्दे, कम्बल इत्यादि का बिज़नेस कोई Seasonal business नहीं है | हाँ यह अलग बात है, की गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में आपकी रज़ाई और कम्बल थोड़ा ज्यादा बिकेंगे | रज़ाई, गद्दे कम्बल को न सिर्फ लोग सर्दियों में खरीदते हैं | बल्कि कभी भी खरीद सकते हैं | क्योकि रज़ाई, गद्दे, कम्बल इत्यादि का लेन देन पारम्परिक रीती रिवाजो के अनुसार होता है | जैसे शादी में, किसी के गुज़र जाने पर पंडित को भी रज़ाई, गद्दे वगैरह देने पड़ते हैं इत्यादि |इसलिए इस Business को भी Small लेवल पर start करना एक अच्छा Idea हो सकता है |

Hair Salon Service (Naai ki Dukan)

यदि आप किसी ऐसे नाई अर्थात बाल काटने वाले को जानते हैं | जो वेतन पर काम करने को तैयार है | आप Small लेवल पर दो आदमियों से शुरुआत कर सकते हैं | तो आप हमारे इस small business idea को अपनाकर अपना hair salon का business करके kamai कर सकते हैं |

Home tuition business

यदि आप किसी विषय में पारंगत हैं | आजकल तो ग्रामीण इलाको में रहने वाले माता-पिता भी अपने बच्चों की पढाई लिखाई को लेके, काफी जागरूक हो गए हैं | शहरो में तो ये चलन पहले से था | आप उनके इसी जागरूकता का फायदा उठाकर, उनके बच्चों की पढाई का जिम्मा अपने सर लेकर, उनको या तो उनके ही home में, या फिर अपने home में tuition दे सकते है | और हमारे इस small business idea को अपने Business का हिस्सा बनाकर अपनी Kamai कर सकते हैं |

Gharo ki painting karne ka business

अक्सर लोग घर में किसी की शादी होने पर, और त्योहारों इत्यादि में अपने घरों की पेंटिंग कराते ही कराते हैं | क्योकि इसके पीछे कुछ लोकोक्तियां जैसे दिवाली के समय पर कहा जाता है, की साफ़ सफाई वाले घरों में लक्ष्मी का आगमन पहले होता है | भी जुडी हुई हैं, जो लोगो को अपने home की Painting करने को प्रेरित करती हैं |उनकी यह प्रेरणा आप लोगो के लिए आपके Business की प्रेरणा बन सकती है |

Kapde Dhulai arthat Laundry Business

इस small business को करने से पहले जहाँ आप यह करेंगे, उस क्षेत्र के लोगो का रहन सहन, पहनावा, आदतें इत्यादि का विश्लेषण करना जरुरी है | कही आप यह Business ऐसी जगह तो नहीं कर रहे हैं, जहाँ लोग सूट पहनते ही नहीं, क्या उनकी खर्च करने की क्षमता का विश्लेषण आपने किया | कही लोग अपने घर के कम्बल वगैरह खुद घर में तो नहीं धो रहे हैं | यह small business idea तभी फायदेमंद हो सकता है | जब आप उपर्युक्त सवाल अपने आप से पूछकर यह business start करें |

Home par maid bhejne ka business.

Maid का Hindi में अर्थ घरेलु नौकरानी से लगाया जाता है | घरेलु नौकरानी अर्थात घर का काम काज करने वाली महिला | आजकल के इस युग में एकल परिवारों की संख्या बढ़ जाने के कारण कहें, पति- पत्नी दोनों का अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने की महत्वकांक्षा के कारण कहें, या फिर कुछ पारिवारिक मजबूरियों के कारण कहें, कारण जो भी हो | घर के कामो के लिए Maid रखना आजकल एक चलन सा बन गया है | आप समाज के इसी चलन का फायदा उठाकर, लोगो के घरों में Maid भेजने के काम को अपना Business बना सकते हैं |

Mobile Phone repairing business

मोबाइल के उपयोग से कोई व्यक्ति बंचित रह गया हो | शायद ये कहना थोड़ा कठिन है | क्योकि Mobile Phone न सिर्फ शहरी लोगो के लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चूका है | बल्कि अधिक से अधिक ग्रामीण इलाको में निवासित जनता भी मोबाइल फ़ोन को अपने लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना चुकी है | इस Small Business में अपार सम्भावनाएं हैं | क्योकि हर व्यक्ति के पास एक Mobile तो है ही है, हो सकता है किसी व्यक्ति के पास दो या तीन Mobile भी हों | तो क्या हुआ आपने भी मोबाइल को अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाया होगा | अब अपने Business का हिस्सा बना डालिए |

Photo Studio and Photography Business

फोटोग्राफी बिज़नेस किफायती होने के साथ साथ मन को तरंगित करने वाला बिज़नेस है | इसलिए बहुत सारे लोग शौकिया तौर पर भी फोटोग्राफी करते हैं | अब Internet के आने से इस Business में और अधिक सम्भावनाएं नज़र आने लगी हैं | आप न सिर्फ किसी शादी समारोह या अपने स्टूडियो में बैठकर फोटो खींच सकते हैं | बल्कि आप बड़ी बड़ी कंपनियों से उनके इवेंट के दौरान फोटो खींचने के लिए कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं | इसके अलावा आप किसी पदार्थ, वस्तु, प्राकृतिक दृश्यों का फोटो खींचकर उन्हें Internet के माध्यम से बेचकर, अपनी Kamai कर सकते हैं | वैसे Photo Studio Business का idea यंग जनरेशन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है |

Candle Making business:

Candle Making को Hindi में मोमबत्ती बनाना कहते हैं | मोमबत्ती बनाने का Small Business आप अपने home अर्थात Ghar से भी Start कर सकते हैं । Candle का उपयोग ना सिर्फ दिवाली एवं जन्मदिन की पार्टियों में होता है | अपितु इसका उपयोग Indians home में आपातकालीन लाइट और शांतिपूर्ण विरोध रैलियों में भी होता है | इसके अलावा Fancy Candle का प्रयोग home को Decorate करने में भी किया जाता है |इसलिए Candle बनाने का यह Small business idea आपकी आपके home से ही अच्छी खासी Kamai करवा सकता है |
Candle: Process to make candle at home in Hindi

Kirana General Store business

कौन सा मनुष्यप्राणी ऐसा है | जिसे अपनी जिंदगी में कभी किरयाना स्टोर की जरुरत महसूस नहीं हुई । या दूसरे शब्दों में हम यह कह सकते हैं, की कौन सा परिवार ऐसा है | जिसने अपने घर की जरूरतों के मुताबिक आज तक किसी किरयाना स्टोर से खरीदारी नहीं की | शायद कोई नहीं | लोगो की यही जरुरत इस Small Business idea को सर्वव्यापी बनाती है | इस वाक्य में हमारा सर्वव्यापी से आशय क्षेत्र की सीमा न होने से है, अर्थात आप इस business को ग्रामीण, शहरी, नगर सभी इलाको में खोल सकते हैं |

Tea Stall business

हालांकि India में Tea Stall के business को एक पारम्परिक business के रूप में देखा जाता है | लेकिन आज भी इस की महत्वता इसलिए कम नहीं हुई | क्योकि लोगो ने चाय पीना कम नहीं किया | बल्कि बड़े बड़े कार्यालयों और फैक्ट्रियों में Tea Break दिया जाने लगा | इस Tea Break का जो सबसे बड़ा फायदा हुआ वो हुआ कार्यालय के बाहर Tea Stall का Small Business करने वाले का | और होना भी चाहिए | Indian Culture में चाय पीने को Stress से निजात पाने की एक क्रिया के तौर पर, जबकि किसी जान पहचान के आदमी से चाय के लिए पूछना एक सभ्यता के तौर पर जाना जाता है । कार्यालय में थोड़ा ज्यादा काम कर लिया चल यार चाय पीते हैं | कही सफर से थक कर आ रहे हैं चल यार थोड़ी चाय पी लेते हैं | या रस्ते में कोई जान पहचान का मिल गया चल यार चाय पीते हैं । इसलिए कोई ऐसे क्षेत्र का चयन कीजिये | जहाँ पर औद्योगिक एरिया हो अर्थात वह क्षेत्र जहाँ फैक्ट्री वगैरह अधिक हों | या फिर आप किसी शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या फिर कोई ऐसी जगह जो अधिक भीड़ भाड़ वाली हो, को अपने इस Small Business idea का हिस्सा बना सकते हैं |

Bread making business

आप अपने home से Bread Making का Business शुरू कर सकते हैं | चूँकि आज के समय में India में भी Bread और अंडा सुबह के समय Breakfast में Popular हैं | शायद इनकी Popularity इसलिए है | क्योकि इन्हें बनाने में समय बहुत कम लगता है | या यूँ कहें Bread तो आती ही Ready to eat है, तो गलत न होगा | इस भागदौड़ भरे जीवन में जब मनुष्य को खाना बनाना, और यहाँ तक की खाना खाने के लिए भी समय निकालना बेहद मुश्किल हो जाता है | तब उसको जो Option नज़र आता है, वह है Bread | अतः Bread Making का Small Business Idea आपकी घर बैठे Kamai करवा सकता है |

Gur Ya Jaggery Making business:

Jaggery को Hindi में गुड कहते हैं | इसका उपयोग खाने के विभिन्न पकवानों में किया जाता है | हालाँकि India में Jaggery अधिकतर गन्ने के रस से बनायीं जाती है | इसलिए इस Small Business को एक Seasonal Business के रूप में देखा जा सकता है | लेकिन Seasonal होने के बावजूद इस Business में काफी सारी सम्भावनाएं हैं | यदि आप उत्तर प्रदेश या महाराष्ट्र से Belong करते हैं तो आप यह Jaggery बनाने का Small Business अपने home से आसानी से शुरू कर सकते हैं | क्योकि आपको कच्चे माल की उपलब्धता आसानी से हो जाएगी | इस Small Business का फायदा यह है की Jaggery बनाने की प्रक्रिया को आप आसानी से समझ सकते हैं | और पहले प्रयोग के तौर पर प्रयोग भी कर सकते हैं | इसलिए Home पर Jaggery Making भी आपका Kamai करने वाला Business बन सकता है |
Read: How to make Jaggery at home in Hindi

Carpentry and Plumbing business

जहाँ Carpentry को Hindi में बढ़ई का काम, वही Plumbing को Hindi की सामान्य बोलचाल की भाषा में प्लंबिंग ही कहा जाता है | यह Small Business Idea थोडा Traditional है, यह आप सब जानते ही होंगे | लेकिन क्या आप यह जानते हैं, की यही Traditionalist संज्ञा ही इस Small Business को खूबसूरत बनाती है | क्योकि Traditional शब्द जुड़ जाने के कारण इस Business में लोगो की रूचि कम होती है | और संभावनाएं तो आपको पता ही हैं, कभी छत से पानी नहीं आ रहा, urinal खराब हो गया, टोंटी टपक रही, वाशबेसिन से पानी ओवरफ्लो कर रहा, घर के दरवाजे चाहिए, सोफे चाहिए, कुर्सी चाहिए, मेज चाहिए, लकड़ी की दराज चाहिए इत्यादि | ये सब आवश्यकताएं चलती रहेंगी, और कभी ख़त्म नहीं होंगी | और इस Business में भीड़ कम होने के कारण, यह Small business अच्छा profitable साबित हो सकता है |

Cooking in Parties and Marriage functions

आप गृहिणी हैं, तब भी चलेगा | आप होटल क्षेत्र से सम्बंधित व्यक्ति हैं, तब भी चलेगा | आप इन दोनों में से कुछ भी नहीं हैं | आप मात्र एक Human being हैं | लेकिन आपके अन्दर एक अद्भुत कला छिपी है जो है खाना बनाने की | तो यह Small Business Ideas Hindi Language में आपके लिए है | यह Small Business करने के लिए आपको जो सबसे पहले आवश्यकता होगी | वह होगी अपने खाना बनाने वाले Skill की Marketing की | अगर कहीं पर मौका मिले जैसे किसी छोटे मोटे समारोह में, या फिर किसी की बर्थ डे पार्टी में या किसी अन्य आयोजन में, तो मुफ्त में ही सही खाना बना डालें | लोगो को खाना पसंद आता है | तो वे खाना बनाने वाले का नाम अवश्य पूछते हैं | और जैसे जैसे आपके खाना बनाने के चर्चे अधिक से अधिक लोगो के बीच सुनाई देंगे | आपको उन्ही लोगो में से कोई न कोई किसी आयोजन पर खाना बनाने का काम अवश्य देगा | और धीरे धीरे यह Small Business Idea पूर्णतया आपके business में तब्दील हो जायेगा |

Chips banane ka business

सिर्फ शराब पीने वाले लोग ही चकने के तौर पर Chips का उपयोग नहीं करते | बल्कि बच्चे तो Chips दिलाने के लिए माँ- बाप के पीछे ही पड़ जाते हैं | और यहाँ तक की आजकल तो बड़ी बड़ी Companies ने अपने employee को कार्य के दौरान दी जाने वाली refreshment सामग्री में chips को भी सम्मिलित कर दिया है | तो यदि आप इस Business को small level पर शुरू करें, और बाद में इसको expand करें तो यह Idea आपकी Life को 90 degree तक change करने का सामर्थ्य रखता है |

Dairy and sweet parlor

याद रखिये Dairy तो आपको शहर में अर्थात ऐसे बाज़ार में खोलनी पड़ेगी | जहाँ दूध का भरपूर मात्रा में Consumption होता हो | लेकिन आपको दूध महंगा न मिले उसके लिए आप यह कर सकते हैं, की चार पांच गांवों के किसानों से बात कीजिये या फिर नज़दीक में कोई Dairy Farm हो तो उनसे बात कीजिये की उनका दूध प्रतिदिन आप ही खरीदेंगे | फिर इस दूध अपनी डेरी पर ले आइये बेचिए | और अपने इस Small Business को आगे बढ़ाइए |

Decoration business.

बदलते युग के साथ लोगो की आवश्यकताएँ भी बदलती हैं | और जब आवश्यकताएँ बदलती हैं, फिर इन आवश्यकताओं की पूर्ति भी जरुरी होती है | और आप तो जानते हैं, आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जो वस्तुएं या सेवाएं उत्पादित की जाती हैं | वही Business का रूप धारण करती है | इन्ही आवश्यकताओं में से मनुष्य को आज एक आवश्यकता है, आयोजनों, त्योहारों इत्यादि में अपने घर को सजाने की अर्थात Decorate करने की | बस आपने यह Business करने के लिए अन्य लोगो की इसी आवश्यकता को अपने Small Business Idea का हिस्सा बनाना है |

Soap Making Small business :

Soap को Hindi में साबुन कहते हैं | और Sabun अनेको प्रकार का होता है, जैसे नहाने वाला साबुन, कपडे धोने वाला साबुन, खुशबूदार साबुन, जानवरों को नहलाने वाला Sabun इत्यादि | और Sabun के उपयोग की आवश्यकता इस ब्रह्माण्ड में रह रहे हर एक मनुष्य प्राणी को अपने नित्य प्रतिदिन के क्रियाकलापों में अवश्य पड़ती है | इसलिए इस Small Business में क्या क्या सम्भावनाएं हैं | यह सवाल ही गलत होगा | चूँकि इस Small Business में सम्भावनाएं अधिक हैं | इसलिए इस Business में आपको मुकाबला भी अधिक मिलेगा | इसके लिए आपको अपने Target Customer का साबुनो के प्रति Behavior को समझना होगा | उदाहरणार्थ: कुछ लोग किसी भी उत्पाद का Brand न जानकर उसके रंग से पहचानते हैं | जैसे कुछ लोग कहते हैं की कपडे धोने वाला काले रंग का साबुन अन्य कपडे धोने वाले साबुनो के मुकाबले अच्छे कपडे धोता भी है, और चलता भी ज्यादा है | तो ऐसे Customers को Target करने के लिए आपको अपने साबुन का रंग काला ही रखना पड़ेगा | और अपने Competitors के लिए एक Strategy Develop करनी होगी | साबुन बनाने का यह Small Business Idea काफी किफायती Business Idea साबित हो सकता है |
More on this: How to make soap at home in Hindi

Sabzi aur Fruits ki shop.

Sabzi और Fruits की आवश्यकता हर परिवार को अपने दैनिक जीवन के कार्यो हेतु पड़ती ही पड़ती है | और यह आवश्यकता पहले भी थी | और हमेशा बनी भी रहेगी | इसलिए जैसे आवश्यकता को खोज की जननी कहा जाता है | आप लोगो की इसी आवश्यकता को अपने Business की जननी बना सकते हैं |और Small level पर अपनी Sabzi और Fruits की Shop स्थापित कर सकते हैं |

BaagBani (Gardening)

Gardening को Hindi में बागवानी कहते हैं | बागवानी एक ऐसा Business है, जिसे कुछ प्रकृत्ति प्रेमी लोग शौक के तौर पर भी करते हैं | बागवानी किसी विशिष्ट प्रकार के पौधे, फलों के पौधे, फूलों के पौधे, सब्जियों के पौधों को लगाकर की जाती है | यह Small business ideas आपकी न सिर्फ Kamai का श्रोत बनेगा | बल्कि आपको चित्त की शांति भी प्रदान करेगा | और पर्यावरण को तंदुरस्त रखने में भी आपका योगदान होगा, जिसके कारण आपका आत्मचित् हमेशा प्रसन्न रहेगा | लेकिन यह Small Business आप तभी करें, जब आपके पास आपका अपना land हो | किराए पर जमीन लेकर बागवानी करना कम फायदे का Business हो सकता है |

Herbal Plant Business

Herbal Plant से हमारा आशय ऐसे पौधों से हैं | जिनका उपयोग सदियों से किसी किसी न किसी बीमारी को ठीक करने के लिए होता आया है | अर्थात ऐसे पौधे जिनकी जड़ी बूटियों से आयर्वेदिक दवाइयां बनायीं जाती हैं | Herbal Plant कहलाते हैं | वैसे Herbal Plant लगाने के लिए आपके पास जगह का होना अनिवार्य है | जहाँ आप इन पौंधों को उगा सको | यह Business करने के लिए भी आपको बहुत कम Investment की जरुरत पड़ती है |

Yoga Center

Yoga Center कहीं भी खोला जा सकता है | लेकिन यदि यही योगा किसी Hill Station जहाँ की हवा थोड़ी कम प्रदूषित होती है, में खोला जाय | तो लोग स्ट्रेस कम करने के लिए भले ही कुछ दिनों के लिए ही सही, लेकिन आएंगे जरूर | इसलिए यह Small Business एक ऐसा बिज़नेस है | जिससे समाज सेवा और अपनी Kamai दोनों होती हैं |

Accounting Book keeping at home

यदि आपने CA की हुई है, या फिर किसी Company में As an accountant काम कर रहे हैं | या किया हुआ है | तो यह Small Business Idea आपके लिए है | क्योकि ऐसी बहुत सारी छोटी छोटी फर्म होती हैं | जो Full time accountant afford नहीं कर पाती | ऐसी छोटी छोटी फर्म से आपको आसानी से home based काम मिल सकता है | और यह काम आपके Business का हिस्सा बन सकता है |

Project Formulation/Business Plan for bank loan etc

नए नए Business Man/women और नए नए Business Ideas को प्रोत्सहित करने के लिए सरकार ने अनेको योजनायें जैसे प्रधान मंत्री एम्लोयमेंट जनरेशन प्रोग्राम, स्टार्ट अप इंडिया, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना इत्यादि शुरू की हैं | और इन सब योजनाओं के अंतर्गत Business के लिए Bank Loan की भी व्यवस्था की गई है | लेकिन बैंक Business के लिए Loan देने से पहले Business Plan मांगते हैं | इसलिए यदि आपको Business Plan बनाने का कोई अनुभव है | तो आप उन लोगो के लिए काम कर सकते हैं, जो लोग Bank Loan के माध्यम से Business करना चाहते हैं | और इस Small Business Idea को अपना Ghar Baithe Business बना सकते हैं |

Graphic Designs

Graphic Design से हमारा आशय उस Communication से है | जिसमे आप अपनी बात लोगो को किसी Image, फॉर्म, पोस्टर, कार्टून, Chart इत्यादि के माध्यम से समझाना चाह रहे हों | यह कम्युनिकेशन का तरीका इंटरनेट युग में बहुत प्रचलित है | इसलिए हर Business को Graphic designers की जरुरत पड़ती है | यदि आप में यह Skill है, तो अपने home से आप यह Small Business Idea क्रियान्वित कर सकते हैं |

Resume writing

एक कहावत है की जरूरतें आदमी से क्या क्या नहीं कराती | इसलिए आज के पढ़े लिखे युवा की जरुरत है, एक अच्छा Resume अर्थात Resume, Industry Oriented हो न हो | कम से कम Market Oriented तो होना ही चाहिए | तभी नौकरी देने वाला आपके Resume को Consider करेगा | अब यदि आपके पास Resume writing का स्किल है | तो यह स्माल business Idea आपके लिए है |

Social Media Expert

यदि आपका सोशल मीडिया में फैन बेस अच्छा है | अच्छे से मेरा अभिप्राय फॉलोवर की संख्या से है | और आपके द्वारा लिखी गई पोस्ट को लोग अधिक मात्रा में Like, शेयर और कमेंट करते हैं | तो इसका मतलब की आपके अंदर Social Media Expert का स्किल छिपा हुआ है | उसको थोड़ा और निखारने की कोशिश कीजिये | क्योंकि बड़ी बड़ी कम्पनिया अपने उत्पाद को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो तक पहुँचाने का भरसक प्रयत्न करती हैं | और वो ऐसे लोगो को अपने प्रोडक्ट या सेवा के बारे में पोस्ट लिखने को कहती हैं | जिनकी सोशल मीडिआ में अच्छी पकड़ हो | और बदले में होती है आपकी Kamai| इसलिए इस Business में भी अधिकाधिक सम्भावनाएं हैं |

Computer Repair Shop

Computer आज के युग में से हर कोई व्यक्ति चाहे वह ग्रामीण इलाको में रहता हो या शहरी इलाको में हर कोई व्यक्ति जुड़ना चाहता है | और बड़ी तीव्र गति से लोग Computer से जुड़ भी रहे हैं | चूँकि Computer भी मानव जीवन को सुगम और सरल बनाने का एक यंत्र है | इसलिए एक बार अपने Life Style में Computer को शामिल कर लेने के बाद व्यक्ति इसका उपयोग ताउम्र करना चाहता है | इसलिए जब भी किसी व्यक्ति का Computer खराब होगा, वो उस Computer को ठीक कराये बिना नहीं रह पाएगा | बस उस व्यक्ति की यही जरुरत, आपके लिए एक Small business Idea है |

Electronic Repair Shop.

शायद India में अभी आदिवासी इलाके या अति पिछड़े ग्रामीण इलाके ही ऐसे होंगे | जिनके घरों में अभी तक न तो बिजली पहुंची है | और न ही वे लोग किसी और ऊर्जा, जैसे सौर ऊर्जा वगैरह का उपयोग करते होंगे | अब उन लोगो के पास ऊर्जा के साधन ही नहीं होंगे, तो वो ऊर्जा पर आधारित उपकरणों जैसे TV, फ्रिज, पंखा, कूलर, CD Player इत्यादि का उपयोग कैसे करेंगे | लेकिन इनके अलावा अन्य ग्रामीण इलाको और शहरी क्षेत्रो में इस Electronic Repair Business के लिए द्वार खुले हुए हैं | इसके अलावा यदि आप आदिवासी या अति पिछड़े ग्रामीण इलाके से सम्बंधित हैं | तो अपने इलाके पर नज़रें बनाए रखिये और जैसे ही लोग उपर्युक्त उपकरणों को उपयोग में लाने लग जाएँ | तुरंत अपने इस Small Business Idea का क्रियान्वयन कीजिये |

Xerox and book binding

कोई शैक्षणिक संस्थान, कोई कोर्ट कचहरी,कोई ब्लॉक विकासखण्ड, कोई तहसील इत्यादि वाला क्षेत्र तलाश कीजिये | अगर मिल जाता है तो हमारे इस Small Business idea को तुरंत क्रियान्वित कर Xerox and book binding का काम शुरू कर दीजिये |

Car wash Service business

Car की सफाई की दृष्टि से लोग प्रतिदिन Car की सफाई करने वाला तो रख लेते हैं | लेकिन Car की washing के लिए अधिकतर बाहर का ही रुख करते हैं | क्योकि Car की Wash home में उस स्तर की करना असम्भव है | जिस स्तर पर Car की wash व्यावसायिक Car wash वाले करते हैं | इसलिए हर कार धारक की मजबूरी हो जाती है, की वह अपनी Car की washing बाहर से ही कराये | बस आप उनकी इसी मजबूरी को अपने Small Business के रूप में परिवर्तित कर Kamai कर सकते हैं |

Fish farming business.

Fisheries business का Indian जीडीपी Gross Domestic Product जिसे Hindi में घरेलु सकल उत्पाद कहा जाता है , में 1.07% का योगदान है |जबकि सम्पूर्ण कृषि सम्बन्धी उत्पादों का GDP में 5.15% योगदान है |इस आंकड़े से आप इस Business की संभावनाओं का आकलन कर सकते हैं | आप इस Business को Small लेवल पर शुरू कीजिये | और Business चल जाये तो आप अपने Business का परचम विदेशो तक फहरा सकते हैं |

Animal Feed Production

Animal Feed को आप Hindi में जानवरों का खाना कह सकते हैं | अधिकांशतः Animal Feed का उपयोग Poultry Farm के Owner, Dairy Farm के Owner और किसानो द्वारा किया जाता है | जहाँ Poultry Farm के Owner इस Feed का उपयोग मुर्गियों के जल्दी विकास करने हेतु करते हैं | वही Dairy Farm के Owner और किसान जानवरों की दूध देने की क्षमता को बढाने हेतु animal Feed का उपयोग करते हैं | तो यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं | जहाँ Poultry Farm और Dairy Farm अधिक मात्रा में हैं | तो यह Small Business Ideas Hindi में आपके लिए है |

Poultry farming business:

Poultry farming business के ideas को भी आप Small business के तौर पर अपना सकते हैं | साधारणतया Poultry Farming का Hindi में अर्थ मुर्गी पालन से लगाया जाता है | लेकिन Poultry Farming के अंतर्गत आप न सिर्फ मुर्गियों का बल्कि बत्तख इत्यादि का भी पालन कर सकते हैं | और इस small business idea को लाख दो लाख रूपये खर्च करके वास्तविकता की शक्ल दे सकते हैं | जहाँ तक इस Small Business में संभावनाओं की बात है | आप उसका idea इस बात से लगा सकते हैं, की केवल Delhi/NCR में हर रोज लगभग 1 लाख 80 हज़ार मुर्गियों का Consumption हो जाता है | इसलिए यह Small Business idea भी आपका जीवन बदलने का काम कर सकता है |
More Information: Poultry Farming business information in Hindi

Insurance Marketing Firm

हालांकि इस business को करने में आपका रूपये 10 लाख तक का खर्चा आ सकता है | और अति लघु उद्योग की परिभाषा के मुताबिक सेवा क्षेत्र में जो बिज़नेस 10 लाख या 10 लाख से कम खर्च करके स्थापित किया जाता है | अति लघु उद्योग की श्रेणी में आता है | इसलिए हमने इस बिज़नेस को भी अपने Small Business Idea in Hindi की लिस्ट में सम्मिलित किया है | Insurance Marketing Firm का Business शुरू करने के लिए आपको भारतीय बीमा विनियामक प्राधिकरण IRDA आमंत्रित कर रहा है |
Read More: Information on Insurance Marketing Firm invited by IRDA

ATM Lagwakar Kamai :

वो लोग जिनके पास लगभग 100 वर्ग फूट जमीन और वह जमीन किसी रिहायसी इलाके में है | तो उन लोगो के पास मौका होता है अपना Survival Business शुरू करने का, और हर महीने 15 से 40 हज़ार रूपये कमाने का | इस Small business से पैसे कमाने के लिए आपको करना क्या है, की अपने क्षेत्र में पता करना है की ऐसा कौन सा बैंक है, जिसका ATM आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है | उसके बाद उस बैंक से उसकी आवश्यकता के बारे में पता करना है | ये काम आप Online या फिर Direct Bank में जाकर भी कर सकते हैं | साधारणतया Bank क्षेत्र के अनुसार 15 से 40 हज़ार रूपये एक ATM लगाने का किराया देते हैं |

Common Service Center:

Common Service Center small business का एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है | चूँकि यह काम आपको भारत सरकार के साथ मिलकर करना होगा | इसलिए आपको इस काम से Kamai करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा | CSC खुलवा के भारत सरकार सभी सरकारी सेवाएँ जैसे पासपोर्ट बनाना, आधार कार्ड बनाना, मतदाता पहचान पत्र बनाना, बिजली बिल का भुगतान करना, इत्यादि सेवाओं को जनता के लिए आसानी से और सस्ते दरों पर उपलब्ध कराना चाहती है | इसके अतिरिक्त एक CSC में सभी तरह के सरकारी, गैर सरकारी, निजी क्षेत्रो से जुड़े प्रमाणपत्र, आवेदन पत्र, और बिलों का भुगतान किया जा सकता है | आने वाले दिनों में भारत सरकार की Yojana है, की एक common Service center के माध्यम से लोगो को 300 से भी अधिक सेवाएँ दी जाएँ |
 

Jan Aushadhi Center

जन औषधि केंद्र खोलना भी उन लोगो के लिए बहुत फायदे का सौदा हो सकता है | जिनके पास लगभग 130 वर्ग फूट की अपनी दुकान हो, और वे अपना कुछ Survival Business देख रहे हों | ऐसे लोग सरकारी योजना के तहत जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं | इस केंद्र को खोलने में कुल लागत लगभग 2.5 से 3 लाख रूपये के बीच आ सकती है | 1.25 लाख Furnishing के, 1 लाख की दवाइयां और 50000 रूपये का अन्य सामान जैसे Computer, Internet, Refrigerator इत्यादि |
जन औषधि केंद्र कैसे खोलें?

Chalk Banane ka business :

Chalk अर्थात खड़िया जी हाँ स्कूल के दिन याद हैं तो Chalk भी जरुर याद होगी | चाक का उपयोग गुरूजी द्वारा बच्चो को समझाने हेतु ब्लैक बोर्ड पर लिखने या रेखाचित्र बनाने के लिए किया जाता है | चूँकि चाक प्राचीन काल से उपयोग में लाई जाति रही है | शिक्षण संस्थाओं में उपयोग होने से पहले इसका उपयोग गुफा चित्र इत्यादि बनाने में किया जाता है | चूँकि चाक अधिकतर प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से बनायीं जाती हैं | और प्लास्टर ऑफ़ पेरिस बाज़ार में आसानी से उपलब्ध है | इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में निवासित युवाओं के लिए यह small business idea काफी फायदेमंद हो सकता है | क्योकि इसको बनाने की विधि भी बहुत आसान है |
इनके अलावा आप Franchise मॉडल बिज़नेस, अपने खुद का बुटीक, खाद्य प्रसंकरण Business को आजमा सकते हैं |

Important Note to Readers:

आदरणीय पाठकगण यदि आपको लगता है, की आप जिस जानकारी (Information) को ढूंढ रहे थे | आपको इस पोस्ट में वही जानकारी उपलब्ध हुई है | तो मेरे हिसाब से आप Small business Idea के बारे में ढूंढ रहे थे | और इस जानकारी को ढूंढने वाले सिर्फ आप नहीं है, और भी बहुत सारे लोग होते हैं | जैसा की Hindi में एक कहावत है, मनुष्य ही मनुष्य के काम आता है | आप भी किसी के काम आ सकते हैं | इसलिए मेरी आपसे विनती है की, यदि आपके दिमाग में कोई Small Business से जुड़ा हुआ Idea हो | तो नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से उसे जनता को जरुर समर्पित करें |
मित्रवर, मेरा नाम महेंद्र रावत है | मेरा मानना है की ग्रामीण क्षेत्रो में निवासित जनता में अभी भी जानकारी का अभाव है | इसलिए मेरे इस ब्लॉग का उद्देश्य लघु उद्योग, छोटे मोटे कांम धंधे, सरकारी योजनाओं, और अन्य कमाई के स्रोतों के बारे में, लोगो को अवगत कराने से है | ताकि कोई भी युवा अपने घर से रोजगार के लिए बाहर कदम रखने से पहले, एक बार अपने गृह क्षेत्र में संभावनाए अवश्य तलाशे |

Back To Top