आयुर्वेदिक घरेलू नुस्‍खों से करें पेचिश का इलाज

रोगों के उपचार के लिए घरेलू उपचार हमेशा दवाओं की तुलना में एक बेहतर विकल्प होते है, दवाएं न केवल महंगी होती हैं, बल्कि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
  • 1

    पेचिश का इलाज

    पेचिश पाचन तंत्र का रोग है जिसमें गंभीर अतिसार (डायरिया) की शिकायत होती है और मल में रक्त एवं म्यूकस आता है। यदि इसकी चिकित्सा नहीं की गयी तो यह जानलेवा भी हो सकता है। लेकिन हल्के पेचिश का घर पर इलाज संभव है। इस तरह के मामलों के लिए चिकित्सक के पास जाने या बहुत सारा पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। रोगों के उपचार के लिए घरेलू उपचार का उपयोग हमेशा दवाओं के सेवन की तुलना में एक बेहतर विकल्प होता है। दवाएं न केवल महंगी होती हैं, बल्कि इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

flower_girl_polka_dots_pregnant_ring

  • 2

    छाछ या संतरे का रस

    संतरे का रस और पानी पेचिश को रोकने का एक अच्छा विकल्प है। आप विकल्प के रूप में छाछ भी पी सकते हैं। यह पेट में पेट के लिए अनुकूल बैक्टीरिया विकसित करने में मदद करता है। वैकल्पिक रूप से, आप भी दही भी खा सकते है। छाछ और दही दोनों में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। जो पेट में एसिटिक एसिड का उत्‍पादन कर हानिकारक बैक्टीरिया को नष्‍ट करते हैं।

orange

  • केस्टर ऑयल का कमाल

    केस्‍टर ऑयल लुब्रिकेंट और सौम्‍य रेचक के रूप में काम कर विषाक्‍त पदार्थों का तेजी से निष्कासन करने में मदद करता है। इस तरह मल त्‍याग के दौरान रोगी के तनाव को कम करने के लिए मिश्रण के रूप में केस्‍टर ऑयल की छोटी खुराक दी जाती है।

  • अनार का छिलके भी है मददगार

    250 मिलीलीटर दूध में 50 ग्राम अनार के छिलकों को तब तक उबाले जब तक वह एक तिहाई न हो जाये। फिर रोगी को तीन बराबर मात्रा में पीने के लिए दें। यह मिश्रण पेचिश से अच्‍छी तरह राहत प्रदान करता है।

  • पेचिश के लिए बेल फल

    बेल का फल पेचिश के लिए एक प्रभावी उपचार है। आप इसके गूदे को एक दिन में दो बार पानी के साथ लें। या पेचिश को दूर करने के लिए आप इस फल के गूदे में गुड़ को मिलाकर दिन में 3 बार उपभोग कर सकते हैं। इसके अलावा पुरानी पेचिश के लिए बेल फल के गूदे में सूखी अदरक और छाछ को समान मात्रा में मिश्रित करके पीना एक प्रभावी इलाज है।

  • सेंधा नमक के साथ छाछ

    छाछ के ए‍क गिलास में चुटकी भर सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर दिन में दो बार पीना, पेचिश का एक बहुत अच्‍छा इलाज है।
    इस  संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Copyright © All right reserved | Developed by Discover of Solutions